खाद केंद्र में प्रभारी से बातचीतकरते भाकियू के पदाधिकारी ।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। खाद समितियों में खाद के स्थान पर सल्फर देने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शहर गल्लामंडी के इफ्को समिति में प्रदर्शन कर विरोध जताया। समिति के कर्मचारियों व किसानों के बीच इस बात को लेकर नोकझाेंक भी हुई। किसानों ने कहा कि समस्याओं का निदान नहीं होने पर 13 अगस्त को जिला मुख्यालय ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। बैठक में यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। बदले में सल्फर रसायन दिया जा रहा है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी देंवेद्र सिंह, तोपेंद्र सिंह, विजय मणि त्रिपाठी, श्रीकेशन राजपूत, रामेश्वर सिंह,नीलकंठ आदि मौजूद रहे। (संवाद)