कोचिंग सेंटरों की मनमानी का विरोध
अतर्रा। कोचिंग सेंटरों की मनमानी के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कस्बे में एक दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।
इनमें न बैठने की पर्याप्त जगह है और न ही आग व भूकंप से बचाव के उपाय। मानक विहीन कोचिंग सेंटरों में मनमानी फीस वसूली जा रही है। नियम विरूद्ध सरकारी शिक्षक भी पढ़ा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में राजीव चतुर्वेदी, अवधेश सिंह, विपिन करवरिया, राजा मनीष, सुमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।