फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खरीद केंद्र खुले, व्यवस्थाओं के अभाव में तौल ठप

विज्ञापन
फोटो-12- अतर्रा में क्रय केंद्र प्रभारी को धान की बानगी दिखाते किसान रिंकू त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। धान खरीद शुरू होने के साथ ही केंद्रों पर अव्यवस्थाएं सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मंडी परिसर स्थित विपणन खरीद केंद्र पर सोमवार को एक किसान धान लेकर पहुंचा। उसे उपज की तौल कराने के लिए एक सप्ताह बाद आने को कहा गया। इससे किसान को निराश होकर लौटना पड़ा।
सुलक थोक निवासी किसान रिंकू त्रिपाठी ने बताया कि उनकी करीब 70 बीघे धान की फसल तैयार है। सोमवार दोपहर वह बानगी लेकर केंद्र पहुंचे थे। बानगी देखने के बाद उन्हें बताया गया कि व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण अभी तौल नहीं हो सकेगी। किसान ने कहा कि खरीद केंद्र शुरू होने के साथ ही तौल और उपज को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल समेत जरूरी इंतजाम होने चाहिए, ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

विपणन खरीद केंद्र प्रभारी कुशलेंद्र सिंह ने बताया कि हैंडलिंग ठेकेदार का सहयोग नहीं मिलने से तौल शुरू नहीं हो सकी। जल्द ही खरीद शुरू कराई जाएगी।
-

तिंदवारी में निरीक्षण, खरीद शून्य
तिंदवारी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानंद जायसवाल ने सोमवार को तिंदवारी-पपरेंदा मार्ग स्थित राजकीय विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैनर, स्टेशनरी, किसानों के बैठने और तौल की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

केंद्र पर अब तक धान खरीद शून्य मिली। केंद्र प्रभारी उत्तम सिंह ने बताया कि खरीद के लिए 500 बोरियां, कांटा और छन्ना उपलब्ध हैं। किसानों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। बांदा तहसील के 45 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अभी किसान कटाई में व्यस्त हैं, इसलिए केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं।

फोटो-12- अतर्रा में क्रय केंद्र प्रभारी को धान की बानगी दिखाते किसान रिंकू त्रिपाठी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें