बबेरू/खप्टिहा कलां। बबेरू कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में कोतवाल पंकज सिंह ने समस्या सुनी। यहां चार मामले आए। सभी मामलों का निस्तारण किया गया। सभी मामले राजस्व से संबंधित रहे। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव, लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
उधर, चिल्ला थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चिल्ला थाने में चार मामले आए। एक का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना पैलानी में आठ मामले आए। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्र ने सभी समस्याओं का निस्तारित करने का निर्देश दिया।