बांदा। एक प्राइवेट स्कूल की प्रधानाचार्या बबेरू कोतवाली में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, फोटो वायरल करने और संबंध बनाने का दबाव बनाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की प्रधानाचार्या ने बबेरू सीओ को दी तहरीर में बताया कि गांव का अमित नाम का युवक उसे विद्यालय आने-जाने के दौरान रास्ते में पकड़कर छेड़खानी करता है। अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर विद्यालय में घुसकर मारपीट की। सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने की धमकी देता है। जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता है। 25 जनवरी को वह उसके घर में घुस आया बदनाम करने की कोशिश की। मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट की। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत ने बताया कि सीओ के आदेश पर महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।