फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस क्लीनर की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 18 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के पिता व परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट बस क्लीनर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजन इसे हादसा बता रहे हैं। जीआरपी ने आत्महत्या की आशंका जताई है। सुबह शिनाख्त के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव निवासी चुनूबाद रैदास यहां शंकर नगर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है।

उसका पुत्र जगजीत उर्फ कल्लू (19) प्राइवेट बस में क्लीनर था और बांदा-सिंहपुर रोड पर चलता था। मंगलवार की रात पुराने रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक बांदा से अतर्रा की ओर जा रही मालगाड़ी से कटकर उसकी मौत हो गई। सिर और धड़ दो हिस्सों में बंट गया। रात को शिनाख्त न होने पर अज्ञात मानकर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पिता कल्लू ने बताया कि वह विवाह समारोह में मजदूरी पर बर्तन धोेने गया था। घर में पत्नी उर्मिला और बच्चे थे। मृतक की मां उर्मिला का रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। कल्लू खाना खाने के बाद बाबूलाल चौराहा स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में खड़ी बस में लेटने को कहकर गया था। वह तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उधर, जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बड़ोला का कहना है कि जिस्म पर कहीं चोट न आने और सिर कटकर अलग होने से मामला आत्महत्या का मालूम होता है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें