फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर निजी बैंक के मैनेजर की मौत

Mon, 17 Aug 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किलोमीटर-39 पर प्राइवेट बैंक मैनेजर की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

डायल-112 पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सुबह करीब छह बजे मौत हो गई। पुलिस ने हादसे का कारण झपकी लगना बताया है।
कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के गांव थुलगुला निवासी विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि उनका पुत्र विभव श्रीवास्तव (32) बांदा के अतर्रा में प्राइवेट बैंक समूह कैश पार्क में मैनेजर था। पिता ने बताया कि वह रविवार को ससुराल उरई गया था। वहां पत्नी किरन से मिलकर रात दो बजे वह निकले थे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। उनकी पसलियों में चोट आई थी। वह हेलमेट लगाए थे। उनके एक पुत्र है। वह अतर्रा में 10 साल से थे। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि संभवत: झपकी लगने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें