फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी मशीन न लगाने पर प्रधानाचार्य से जवाब मांगा

Tue, 19 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बबेरू क्षेत्र के राजकीय आवासीय इंटर कालेज, हरदौली में बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन न लगाने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही मशीन न लगने तक यहां के स्टोर सहायक का वेतन रोक दिया गया है। कालेज में ड्यूटी से नदारद एक प्रवक्ता का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने मंगलवार को हरदौली गांव में इंटर कालेज का निरीक्षण किया। स्कूल में बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन नहीं लगवाई गई। इस पर प्राचार्य एनपी पांडेय से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


शिक्षकों व छात्रों की हाजिरी लेने को बायोमेट्रिक मशीन न लगाने तक स्टोर सहायक बृजेश कुमार का वेतन रोक दिया गया है। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित प्रवक्ता गुंजन कुमार का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उप निदेशक ने हरदौली गांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का भी निरीक्षण किया। छात्रों का टाइम टेबिल बाहर टंगवाने और कक्षा 7, 8 व  9 में अवशेष 31 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा कराकर दाखिला देने के निर्देश दिए। हास्टल के निरीक्षण में गंदगी पाने पर सफाई के निर्देश दिए। खाना मेन्यू के मुताबिक देने को कहा। विद्यालय परिसर में एक हफ्ते के अंदर पौध रोपण, ड्रेस और पुस्तक वितरण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य एनपी पांडेय और अधीक्षक जितेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। गौरतलब है कि यह विद्यालय अब सीबीएसई पैटर्न पर नवोदय विद्यालय की तरह चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें