फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को गोली मारने से शिक्षकों में उबाल

Sat, 27 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बांदा यूनिट ने बोर्ड परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों पर हो रहे हमले पर चिंता जताते हुए आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आपात बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह परिहार ने आरोप लगाया कि नकल माफिया के इशारे पर बेर्रांव इंटर कालेज से प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्था कृष्णावतार चतुर्वेदी को विद्यालय के नजदीक गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल चतुर्वेदी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती हैं।

संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने भी घायल प्रधानाचार्य का हालचाल लिया। मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि अराजकतत्वों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में 28 फरवरी को सुबह 11 बजे आदर्श बजरंग इंटर कालेज में संघ की मंडल स्तरीय बैठक होगी। मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह और शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया।

इसमें केंद्र व्यवस्थापकों की सुरक्षा की मांग की थी। प्रदेश सदस्य पतराखन सिंह, पूर्व अध्यक्ष जमुना प्रसाद पांडेय, मंत्री देशराज सिंह, राघवेंद्र सिंह, कालीचरण वापजेई, एसएस निगम, राजा कैलाशचंद्र, अरविंद कुमार, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, धीरेंद्र कुमार, आनंद कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें