फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने विधायकों को ज्ञापन सौंपे

विज्ञापन
नरैनी में प्रेरणा एप के विरोध में विधायक राजकरन कबीर को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में लागू की गई प्रेरणा एप सहित अन्य तमाम समस्याओं की तरफ क्षेत्रीय विधायकों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनपद के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

संघ की बड़ोखर ब्लाक इकाई ने विधायक प्रकाश द्विवेदी को 12 सूत्री ज्ञापन दिया। संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी सहित ब्लाक अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव, मंत्री राजेश द्विवेदी, रामकिशोर साहू, डा.नंदिता चौहान, सुशील मिश्रा, अकील सिद्दीकी, जयकिशोर दीक्षित, आदित्य प्रकाश द्विवेदी, शिवकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल इरशाद, नीरज उपाध्याय, राकेश शुक्ला, राजेंद्र आर्य, प्रवीण प्रजापति आदि शामिल रहे।
बबेरू में शिक्षक संघ की ब्लाक यूनिट ने विधायक चंद्रपाल कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। इसमें 11 मांगें शामिल थीं। ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार, मइयादीन यादव, श्रीधर गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, गंगासागर विश्वकर्मा, मोतीलाल, मनोज बाथम, दिनेश यादव, रामचंद्र, राजेश गुप्ता, शशिकांत गर्ग, गीता सिंह, माया वर्मा, मधुर त्रिपाठी, अरविंद कुमार, विजय शुक्ला, राजकुमार पाल, ब्रजकिशोर अग्निहोत्री, रामचंद्र, विनोद कुमार, राधेकृष्ण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नरैनी में ब्लाक प्राथमिक शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई ने बीआरसी शिक्षक भवन में बैठक कर विभाग द्वारा सरकार के दबाव में शिक्षकों पर डाले जा रहे अतिरिक्त कामों के बोझ का विरोध जताया।
बैठक के बाद क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर को ज्ञापन सौंपा। 13 सितंबर को बांदा मुख्यालय कचहरी में धरना, प्रदर्शन की घोषणा की। उपाध्यक्ष विनय उपाध्याय, शिवचंद्र राजपूत, गणेश प्रसाद, सुनील वर्मा, अनिल सिंह, रामकिशोर, चंद्रशेखर, भोलेराम, कमलेश, गोविंद, दिनेश, रमाकांत, सतीश, लक्ष्मीकांत, अजीज, सूरजपाल, ललित पटेल आदि शामिल रहे।
तिंदवारी में प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक बृजेश प्रजापति को ज्ञापन दिया।
संघ के जसपुरा क्षेत्र के शिक्षक पदाधिकारी भी शामिल रहे। उपाध्यक्ष विजय साहू, राकेश सिंह, अवधेश तिवारी, रामसुफल, राजेंद्र श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव, मंत्री इंद्रजीत निषाद और जसपुरा अध्यक्ष राजवीर सिंह व मंत्री छोटेबाबू प्रजापति, मधुसूदन मिश्र, अंबिका मिश्र इत्यादि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें