बबेरू तहसील के बाहर प्रदर्शन करते मोहल्लावासी।
- फोटो : अमर उजाला
बबेरू। दबंगों द्वारा आम रास्ते पर अवैध निर्माण कर आवागमन बाधित करने के विरोध में मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। गुरुवार को सुबह भूषण थोक मोहल्ले के सौ से अधिक लोगों ने तहसील में प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव को दिए ज्ञापन में बताया कि दबंगई के बल पर रास्ते पर पक्का निर्माण किया जा रहा है।
इससे पूरे मोहल्ले के लोगों का निकलना बंद हो जाएगा। निर्माण से मना करने पर अभद्रता करते हुए दबंग मारपीट पर आमादा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल निर्माण रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगर पंचायत सदस्य कामता प्रसाद समेत शिवकरन यादव, परदेसी राजपूत, राजबहादुर साहू, छेदीलाल राजपूत, चुनकाई यादव, उमेश राजपूत, देवराज राजपूत, गजेंद्र यादव, विनय सिंह, राजू राजपूत, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।