फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गर्भवती की ससुराल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में गर्भवती युवती की ससुराल में मौत हो गई। ससुराल वाले बीमारी से मौत बता रहे हैं, जबकि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मथनाखेड़ा गांव की नीलम (23) पत्नी श्यामबाबू की मंगलवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। डाक्टरों की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जेठ अशोक कुमार ने बताया कि नीलम करीब एक माह से बीमार थी। उसका कानपुर में हार्ट का इलाज चल रहा था। वह गर्भवती थी। उधर, मृतका की मां बिटुलिया निवासी पुनाहुर (बिसंडा) का कहना है कि नीलम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। उसने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी मनोरमा (15) पुत्री भगवानदीन को मंगलवार की शाम घरेलू काम करते समय सर्प ने डस लिया। झाड़फूंक से हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें