नसबंदी के बाद भी गर्भधारण हो जाने पर सरकार ने 12
महिलाओं को 3 लाख 60 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में दिए। प्रत्येक
महिला को 30 हजार रुपये दिए गए हैं। यह हर्जाना परिवार नियोजन इंडेमिनिटी
योजना के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आरसीएच मद से दिया है।
सोमवार
को डीएम सुरेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में लाभार्थी महिलाओं
को चेक सौंपे। सीएमओ डॉ. कैप्टन आरके सिंह भी मौजूद रहे।
चेक पाने
वाली महिलाओं में ममता पत्नी किशोरीलाल (बड़ैछा), सुमन पत्नी मुन्ना पटेल
(बरियारपुर), सुमन पत्नी जयप्रकाश (खुरहंड स्टेशन), गुड़िया पत्नी संतोष
सिंह (भाथा), कमला देवी पत्नी सूरज (जौरही), प्रेमा पत्नी राजू सिंह
(खुरहंड), कलावती पत्नी रणविजय (सिकलोढ़ी), जयवती पत्नी शिवमिलन
(सांड़सानी), कौशिल्या पत्नी शिवविजय (बदौली), सुमित्रा पत्नी दिनेश पटेल
(ठकुराइन का पुरवा), मुन्नी पत्नी उदय (मरौली) और रेखा पत्नी उदयभान
(बिरौना) शामिल हैं।