कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कैंप
लगाकर अभिभावकों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मोटीवेशन कैंप
में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि 10 से 14 वर्ष की
बालिकाएं, जिन्होंने शिक्षा बीच में ही छोड़ दी है, उन्हें केजीबीसी में
दाखिला दिया जाएगा। मुफ्त सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
घुमंतू
परिवार की तथा अनाथ बालिकाओं को वरीयता दी जाएगी। पूर्व माध्यमिक शिक्षक
संघ अध्यक्ष युसूफ खान, जीपी सिंह, प्रताप सिंह सचान, वार्डेन सुमन वर्मा,
अल्का पांडेय, मीना भारतीय, अनंदिता, ममता देवी, आराधना गौतम, उमेश तिवारी,
लाला राजपूत भी मौजूद रहे। संचालन फूल सिंह ने किया।