फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के दावेदार को गोली मारी

Fri, 13 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम प्रधान चुनाव में दावेदार को दो लोगों ने गोली मार दी। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। ऐसी ही एक दूसरी घटना में दावेदार को वोट देने के इनकार पर दबंगों ने तीन ग्रामीणों पर लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव का छंगा (45) पुत्र सुक्खू निषाद ने ग्राम प्रधान की दावेदारी की है। गांव में लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रहा है। बृहस्पतिवार को शाम गांव में भ्रमण के बाद वह घर लौट रहा था तभी केवटन पुरवा के पास दो अज्ञात लोगों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली छंगा के बाएं पैर में लगी। वह लहूलुहान हो गया। शोर करने पर हमलावर भाग निकले। घायल ने मोबाइल से घरवालों को सूचना दी। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। छंगा ने बताया कि गोली मारने वालों को नहीं जानता।

उसने दो लोगों को भागते हुए देखा था। उसकी तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे दिन शाम तक कोई अभियुक्त पुलिस के हाथ नहीं लगा। उधर, जामूं (कमासिन) गांव के राममूरत (44) पुत्र सुकरू प्रसाद, रवि कुमार (40) पुत्र बाबूलाल व राजेंद्र (30) पुत्र शिवनाथ गुरुवार को देर शाम नहर पुलिया में बैठे थे। गांव के दो दबंग आए और अपने दावेदार को प्रधान चुनने के लिए वोट देने को कहा।
विज्ञापन


तीनों ने यह बात मानने से इनकार कर दिया। इस पर दबंगों ने लाठियों से तीनों की धुनाई कर दी। तहरीर मिलने पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और घायलों की डाक्टरी कराई। एक अन्य घटना में कुल कुम्हारी गांव में मामूली विवाद पर पड़ोसी दबंगों ने सहोद्रा (65) पत्नी हीरालाल व उसके पुत्र भागवत (36) को लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने उनका डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें