फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अमन-चैन की मांगी दुआ, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। देश-दुनिया में अमन और सद्भाव की दुआओं के साथ ईद उल्लास और सद्भावपूर्ण माहौल में मनाई गई। ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। नवरात्र के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की विरासत को बरकरार रखते हुए अन्य धर्मों के लोग भी मुस्लिम मित्रों के घर पहुंचे और बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्य नमाज शहर की ईदगाह में हुई। कई हजार लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। जामा अरबिया हथौरा के मौलाना हाफिज कारी हबीब अहमद ने इमामत की और खुत्बा पढ़ा। दुआ भी कराई। ईदगाह के पास अलीगंज पुलिस चौकी के बाहर लगे पंडाल में जिलाधिकारी जे.रीभा, एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम राजेश कुमार, एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट संजय केला, एसडीएम इरफान उल्ला, सीओ राजीव प्रताप सिंह, आईबी के सीओ मनोज सिंह ने लोगों को मुबारकबाद दी। बच्चों को टॉफी बांटी।
ईदगाह व जामा मस्जिद मुतवल्ली डाॅ. शेख सादी जमा ने अफसरों का प्रशासनिक इंतजाम के लिए आभार जताते हुए मुबारकबाद दी। जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मो.रफीक ने भी मुबारकबाद दी। सपा, बसपा और कांग्रेस के पंडालों में इन पार्टियों के नेता मौजूद रहे। हालांकि भाजपा नेता नजर नहीं आए। ईदगाह के अलावा सरवर मस्जिद, मरकज मस्जिद, रब्बानिया मस्जिद, हाथी खाना, बोड़ा मस्जिद हैजा खाना मस्जिद, केवटरा ईदगाह और जेल समेत कई अन्य मस्जिदों में नमाज हुई। देर रात तक घरों पर जाकर ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें