अतर्रा/नरैनी/बबेरू। ग्रामीण क्षेत्रों में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मुस्लिमों ने घरों में नमाज अदा की। अमन चैन की दुआ मांगी।
अतर्रा में ईदगाह, राज नगर स्थित मदरसा, बदौसा रोड जामा मस्जिद, नई तहसील के पीछे रुस्तम नगर दारुल उलूम गौसे आजम सोसाइटी, बल्दू मंसूरी मदरसा आदि स्थानों में कोविड गाइड लाइन के अनुसार नमाज अदा हुई। नमाज के बाद हनीफ, मो.रजा, रहीम, शाहिद अली, सत्तार, दिलीप, शाकिर अली, बच्चा भाई, कारी परवेज, हाफिज इमाम, हाफिज इमरान खां, मुबारक अली आदि ने मुबारकबाद दी।
नरैनी में करतल व अतर्रा मार्ग में स्थित मस्जिदों में सामाजिक दूरी के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। नसेनी, जमवारा, लहुरेटा, पनगरा, हड़हा, कबौली आदि गांवों में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
जोश के साथ मनी बकरीद
बबेरू में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पुरानी तहसील के पास मस्जिद सहित हरदौली, पतवन, औगासी, निभौर, गौरी खानपुर, सिमौनी, आलमपुर, बगेहटा आदि गांवों में जोश के साथ पर्व मनाया गया। मस्जिदों में गिनेचुने लोगों ने नमाज अदा की। अधिकांश लोगों ने घरों में नमाज अदा की। मुल्क के अमन चैन की दुआ हुई। उप जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप, सीओ सियाराम, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार आदि फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे।
बदौसा संवाद के मुताबिक मस्जिदों में कोरोना प्रोटोकाल के तहत पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। थानाध्यक्ष अकरम गश्त पर रहे। तिंदवारी संवाद के मुताबिक ईदगाह, जामा मस्जिद, नूरानी मस्जिद, मदीना मस्जिद समेत धौंसड़ व परसौड़ा गांव में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार बकरीद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष साबिर ने बताया कि मस्जिदों में पांच लोगों और अन्य ने घरों में नमाज अदा की। बच्चों को तोहफे दिए।