राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता बनी प्रयागराज टीम।
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड खेल प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में चल रहे प्रदेश स्तरीय वालीबाल मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने मेजबान बांदा की टीम को 25-19, 25-20 और 25-21 के अंतर से हरा दिया।
इसके पूर्व सेमीफाइनल में प्रयागराज ने प्रतापपुरा (उरई) टीम को हराया। दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ और बांदा के बीच हुआ। इसमें बांदा विजयी रही। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने सभी का आभार जताया। तुषार कांत शास्त्रत्त्ी, रामदत्त पांडेय, भोला सिंह, शिवकुमार गुप्ता, दत्तू पंत गुर्जर, सबल सिंह, गजराज सिंह, संत कुमार गुप्त, क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार, शैलेंद्र कुशवाहा, नीलू द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।