फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा ने भाजपा, सपा और बसपा को कोसा

Thu, 07 Feb 2019 12:05 AM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
प्रसपा की सभा संबोधित करतीं प्रांतीय सचिव बीना पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने बुधवार को यहां मंडल मुख्यालय में विपक्षी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया। कलक्ट्रेट के पास धरना और सभा में भाजपा के साथ सपा और बसपा की भी जमकर खबर ली। राज्यपाल को संबोधित 10 सू्त्री मांगपत्र डिप्टी कलक्टर को सौंपा।  

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव बीना पटेल और रामशरण यादव ने कहा कि भाजपा सरकारों में प्रदेश का हर तबका परेशान हो उठा है। उनका दर्द उजागर करने वाला कोई राजनीतिक दल नहीं है। सपा और बसपा एक-दूसरे के पिट्ठू बनकर चुप्पी साधे है। लेकिन आम आदमी का दर्द प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने महसूस किया है और इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है।

धरना सभा को जिलाध्यक्ष इमत्याज खां सहित कई प्रसपा नेताओं ने संबोधित किया। सभा के बाद ज्ञापन दिया गया। इसमें पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादे पूरे करने, गरीबों के खातों में 15 लाख पहुंचाने, बेरोजगारी भत्ता और बांदा कताईमिल चालू कराने, किसान आयोग का गठन, 5 हेक्टेयर तक के किसानों को तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि आदि की मांगें शामिल हैं। सभा और ज्ञापन में प्रमुख महासचिव दुर्गा प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव कल्पना सोनी, सुनीता यादव, महिला अध्यक्ष वर्षा गुप्ता, आसिफ अली, अंसार खां, रवि गुप्ता, धनेश सोनी, जगमोहन यादव, अभय यादव, नदीम अहमद, संदीप प्रजापति, हाफिज हिसामुद्दीन, मनोज यादव, पिंटू आदि शामिल रहे। संचालन उपाध्यक्ष सूबेदार सिंह रजक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें