फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने रातों-रात दुरुस्त कराए शौचालय

Mon, 09 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
TOILET - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कार्रवाई की चेतावनी मिली तो प्रधान और सचिवों ने आनन-फानन में शौचालयों को दुरुस्त करा लिया। अब जमापुर व मिर्जापुर गांवों को ओडीएफ घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने रविवार के अंक में ‘गलत रिपोर्ट पर दो प्रधान व सचिव को नोटिस’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। नोटिस में शौचालय शीघ्र दुरुस्त कराने की चेतावनी दी गई थी। नोटिस मिलने के बाद प्रधान और सचिव इन्हें दुरुस्त कराने में जुट गए और रातों-रात सब कुछ सही हो गया।

महुआ ब्लाक के राजस्व गांव जमापुर व मिर्जापुर (गिरवां) में डीपीआरओ आनंद प्रकाश ने सोमवार को निरीक्षण किया तो सब कुछ दुरुस्त मिला। जमापुर में 27 और मिर्जापुर में 20 परिवारों को मिले शौचालयों के गड्ढे चौकोर की जगह गोल बनाए गए। डीपीआरओ ने कार्रवाई को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान अंशू और सचिव प्रेमनारायण को गांव को पूरी तरह ओडीएफ बनाने को कहा। एडीओ पंचायत को विकास खंड स्तरीय सत्यापन कराकर आख्या भेजने को कहा। ताकि इन दोनों गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कराकर पुरस्कार दिलाया जा सके। डीपीआरओ ने अन्य प्रधान व सचिवों से भी इनसे प्रेरणा लेने को कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें