फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः कोरोना वारियर्स के लिए पीपीई किट बनाएगा महिलाओं का समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में कोरोना संक्रमण से बचाव में लगे अफसरों, कर्मियों को अब सुरक्षा कवच के रूप में पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट) किट मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की बांदा इकाई के तत्वावधान में महिला समूहों द्वारा बनाया जाएगा। रविवार को डीएम अमित सिंह बंसल आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

पीपीई किट सफाई कर्मियों और कोरोना के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग करने वाले अफसरों, कर्मियों और उनके साथ रहने वाले सहयोगियों को मुहैया कराई जाएगी। मानक के मुताबिक, 90 जीएसएम (ग्राम्स पर स्क्वायर मीटर) क्वालिटी पर बनाई जा रही है। इसका कपड़ा दिल्ली से मंगाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह खुद कपड़ा खरीदकर तैयार करेंगी।
समूहों से यह किट खरीदी जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त करुणा शंकर पांडेय ने बताया कि फिलहाल बुलंद प्रेरणा महिला संकुल संघ, बांदा ने इसकी शुरुआत की है। इसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। बताया कि किट की कीमत भी महिला समूह तय करेंगी। फिलहाल दर निर्धारित नहीं की गई है। इन महिलाओं को किट तैयार करने का प्रशिक्षण आरसेटी में दिया गया है। किट की विशेषता यह है कि इसका कपड़ा वाटर प्रूफ है। इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। उतारने और पहनने से पहले इस पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का स्प्रे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें