फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए बिजली कर्मी एकजुट

Mon, 27 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
धरने में बैठे अवर अभियंता व कर्मचारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाजपा जिला संयोजक संजय त्रिपाठी और बिजली विभाग के अवर अभियंता व कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी धरने पर बैठ गए। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो मंडल के चारों जनपदों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बैनर तले बैठक हुई। राजस्व वसूली व बिल जमा काउंटर बंद करने और फॉल्ट आदि न सुधारने समेत सभी कार्य ठप रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इसके बाद अभियंताओं और कर्मचारियों ने पीली कोठी सब स्टेशन परिसर में धरना शुरू कर दिया। लगभग तीन घंटे बाद शाम 4 बजे पावर कार्पोरेशन अधिकारी और कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात की।

पिटाई से घायल जेई आरपी सिंह व टीजी-टू के रवि निरंजन ने घटना की असलियत बताई। उन्हें दिए ज्ञापन में कहा है कि मारपीट की घटनाओं से विभागीय कर्मचारियों में दहशत है। चेकिंग व बकाया वसूली के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। चेतावनी दी कि भाजपा नेता समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बांदा समेत हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा जनपदों के अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


इससे होने वाली असुविधा और जनाक्रोश की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार (अभियंता संघ), मोहम्मद सिद्दीक (राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघ), महामंत्री (विद्युत कर्मचारी मोर्चा) सुशील अग्रवाल, जोनल मंत्री अनिल यादव, महामंत्री मोहम्मद सुभान, संयोजक आरसी मौर्या समेत जेई आरपी सिंह, कांता प्रसाद आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजा है। रविवार को भाजपा जिला संयोजक के घर वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। दोनों तरफ से मारपीट का आरोप लगाए गए थे। बिजली विभाग की तहरीर पर भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पावर कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता अखिल श्रीवास्तव का कहना है कि कर्मचारियों की असहयोग का प्रभाव बिजली आपूर्ति पर नहीं पड़ने देंगे। बगैर बाधित बिजली सप्लाई होगी। संविदा कर्मियों की मदद से फाल्ट दुरुस्त कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शाम को बातचीत में कर्मचारियों ने हड़ताल पर न होने की बात कही थी। फिर भी उन्होंने अपने स्तर से बंदोबस्त कर रखे हैं।
विज्ञापन

 

 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें