फोटो 2- बीडीओ को पत्र सौंपते गांव धौसड़ के ग्रामीण। संवाद
बांदा। जिला अस्पताल परिसर में बने बिजली सब स्टेशन की बारिश की वजह से सीटी फुंक जाने से मंडलीय चिकित्सालय व जिला महिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति तकरीबन छह घंटे तक बाधित रही।
मंडलीय चिकित्सालय में डॉक्टरों ने बरामदे में कुर्सियां डालकर मरीजों को देखा। महिला में जेनरेटर से काम चलाया गया। हालांकि महिला में कोई ऑपरेशन प्रभावित नहीं हुआ।
मंगलवार की रात से लगातार हो रही बारिश से जिला अस्पताल परिसर में बने बिजली सबस्टेशन में सुबह सवा सात बजे सीटी फुंक गई। इससे मंडलीय चिकित्सालय में चलने वाली नाक, कान, गला, फिजियोथेरेपी, दंत विभाग व बाल रोग की ओपीडी प्रभावित रही। डॉक्टरों ने अपने कक्षों से निकलकर बरामदे में कुर्सियां डालकर मरीजों को देखा।
जिला अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन प्रवीण ने बताया कि लगभग छह घंटे बिजली प्रभावित रही, सवा एक बजे बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। उधर, इसी स्टेशन से जुड़े महिला जिला अस्पताल में जेनरेटर से बिजली सप्लाई दी गई। सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि उनके यहां ऑपरेशन प्रभावित नहीं हुए। जेनरेटर से बिजली आपूर्ति की गई।
फोटो 2- बीडीओ को पत्र सौंपते गांव धौसड़ के ग्रामीण। संवाद