फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली कटौती ने रुलाया, जलापूर्ति भी प्रभावित

Mon, 25 May 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 06 खप्टिहा कलां गांव में लटकते जर्जर हाईटेंशन तार। संवाद - फोटो : एथले​क्टिस खेल में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
पैलानी। जिले में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी और झुलसाने वाली धूप ने आमजन को झकझोर दिया है। उस पर बिजली कटौती ने समस्या और बढ़ा दी है।
विज्ञापन




शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनमानी तरीके से अघोषित कटौती की जाती है। इससे लोग परेशान हैं। तहसील के कालेश्वर विद्युत सब स्टेशन से होने वाली कटौती से खप्टिहा कलां, निवाईच, अलोना, साड़ी सहित अन्य गांवों के लोग परेशान हैं। क्षेत्र के दीपक पांडेय, राजेश शुक्ला, राजर्षि, अशोक कुमार, पूरन लाल, अखिलेश आदि ने बताया कि गांवों में दिनभर में कम से कम 50 बार बिजली कटौती की जाती है।
विज्ञापन




दिन तो किसी प्रकार कट जाता है, रात में होने वाली कटौती और भी परेशान करती है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि बिजली न आने से जलापूर्ति भी प्रभावित होती है। सुबह से शाम तक पानी का इंतजार करते हैं, लेकिन बिजली न होने से टंकी की मोटर शुरू नहीं हो पाती, इससे आपूर्ति ठप रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से कराने की मांग की है। कहा कि इससे आमजन को भीषण गर्मी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें