फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर आग लगाई, आग का गोला बनकर दौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर आग लगाई, आग का गोला बनकर दौड़ा
विज्ञापन

ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा (ओरन ग्रामीण) में शनिवार को दोपहर अवधेश रैदास (35) पुत्र रामनारायण ने घर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग का गोला बनकर बाहर भागा।
पड़ोसियों ने उस पर कंबल डालकर आग बुझाई। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रपाल वर्मा ने बताया कि अवधेश के पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं। मां का दो साल पूर्व निधन हो चुका है। तीन भाइयों में बड़ा है। दो अन्य भाई अलग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी इस समय मायके बिसंडी गांव में है। अवधेश घर में अकेला था। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि अवधेश ईंट-भट्ठों में काम करता रहा है। ठेकेदारों से उसने एडवांस (पेशगी) ले रखी है। ठेकेदार उसके घर में तकाजे को आ रहे थे। इसी से परेशान होकर आग लगाई। एक अन्य घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के जौरही गांव में अभय (18) पुत्र विमलेश ने शनिवार को दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें