फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमैन घर में करेगा आधार से मोबाइल लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आधार कार्ड से जुड़ी तकनीकी व अन्य समस्याओं का निदान इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) घर बैठे कराएगी। बैंक की टीमें घर-घर जाकर यह काम अंजाम देंगे। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के डाकिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अभियान पहली मार्च से शुरू हो गया है। 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकारों की तमाम योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए मोबाइल फोन नंबर का आधार लिंक होना अनिवार्य किया गया है। कई लोगों के मोबाइल नंबर या ई मेल आईडी आधार नंबर से लिंक नहीं हैं। आईपीपीबी इसके लिए अपने डाकिया (पोस्टमैन) को घर-घर भेजकर लिंक कराएगा।
इसके लिए निर्धारित आंशिक शुल्क देना होगा। अपने आधार नंबर और मोबाइल के साथ नजदीकी डाकघर या डाकिए से संपर्क करके इस योजना/सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। आईपीपीबी 5 वर्ष से कम उम्र से कम बच्चों के नए आधार कार्ड भी इस योजना में बनाएगी।
विज्ञापन

आधार में नंबर अपडेट करने का विशेष अभियान डाकघर बैंक ने चालू कर दिया है। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा स्थानों पर ही उपलब्ध है।
इन योजनाओं के लिए मुफीद है आधार में मोबाइल लिंक
आधार कार्ड में मोबाइल का लिंक तमाम योजनाओं में मुफीद है। कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना, ड्राइविंग लाइसेंस, विद्यार्थियों की स्कालरशिप, आयकर की ई फाइलिंग, ई-श्रम कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता आदि अपडेट करने का कार्य आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें