बांदा के कवि डा.बृजेश के नाम जारी डाक टिकट।
- फोटो : BANDA
बांदा। मेवादेव ग्रंथ अकादमी संस्थापक व कवि डॉ.बृजेश कुमार गुप्ता को बिरलैंड स्टेट राष्ट्र (बीर तावील) का अंतरराष्ट्रीय कवि घोषित कर उनके ऊपर डाक टिकट जारी किया गया है। ये सम्मान बांदा के लिए गौरव की बात है। डॉ. गुप्ता अब तक आठ पुस्तकें लिख चुके हैं। डाक टिकट जारी होने पर परिजनों ने खुशी जताई है।
बिरलैंड राज्य राष्ट्र की स्थापना वहां के राजा अमीर-ए-हयावी ने वर्ष 2015 में की थी। यह राष्ट्र मिस्र और सूडान के बीच की सीमा पर है। 2060 किमी (795.4 वर्ग मील) भूमि का क्षेत्रफल है। बिरलैंड राष्ट्र की प्रधानमंत्री एचआरएम प्रो.डॉ.ईडन सोरियानो त्रिनिडाड ने विश्व के लगभग 26 कवियों को बिरलैंड स्टेट के अंतरराष्ट्रीय कवि घोषित कर उन पर डाक टिकट जारी किए हैं। यह जानकारी कवि डॉ.बृजेश ने दी। एकलव्य महाविद्यालय में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत डा.बृजेश ने बताया कि वह अब तक आठ पुस्तकें लिख चुके हैं।
----------