फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : डीएपी की कालाबाजारी के आरोप में सचिव व कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। डीएपी खाद की कालाबाजारी के आरोप में सहकारी संघ नहरी के सचिव चुन्नू लाल द्विवेदी व कर्मचारी नागेंद्र तिवारी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने तहरीर दी थी। जिला कृषि अधिकारी ने दी तहरीर में बताया कि सहकारी संघ नहरी का एसडीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें सचिव चुन्नूलाल अनुपस्थित मिले थे। कर्मचारी नागेंद्र द्वारा प्रस्तुत किए गए स्टाक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर आदि अभिलेखों में तमाम अनियमित्ताएं पाईं गईं थीं। एसडीएम द्वारा किसानों की खतौनी भी मांगी गई जो कर्मचारियों ने प्रस्तुत नहीं की। जांच के दौरान जिन किसानों के नाम खाद की बिक्री दर्शायी गई उसमें कुछ किसानों ने कहा कि उन्हें 1350 रुपये की दर से दो बोरी खाद दी गई। दो किसानों के नाम भी फर्जी बिक्री होना दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें