फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर है या कूड़ाघर : पोस्टमास्टर जनरल

Fri, 23 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फोटो 23 बीएनडी पी 1 : प्रधान डाकघर में स्थित एटीएम का निरीक्षण करते पोस्ट मास्टर जनरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोस्ट मास्टर जनरल (कानपुर क्षेत्र) ने शुक्रवार को प्रधान डाकघर का निरीक्षण किया। डिलीवरी रूम समेत अन्य कमरों व अलमारियों में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर डाक अधीक्षक को फटकार लगाई। एटीएम बंद मिलने पर नाराजगी जताई। करीब छह घंटे के निरीक्षण में अभिलेख, डिवाइस मशीन आदि भी देखीं। लक्ष्य से ज्यादा खाते खोलने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार सक्सेना ने सभी पटलों का निरीक्षण किया। सर्वर डाउन होने की समस्या दूर करने के लिए उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। डाकघर के पिछले हिस्से में सालों से बंद डिलीवर रूम खुलाया। यहां कागजों के पुलिंदा और गंदगी का अंबार देख कहा यह डाकघर है या कूड़ाघर।

अधीक्षक से यहां तत्काल सफाई कराने को कहा। शहर में अलीगंज, डिग्री कालेज, रेलवे डाकघरों तथा प्रधान डाकघर में स्थित एटीएम का निरीक्षण किया। यहां के बाद पीएमजी ने गिरवां गांव जाकर वहां ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों के खाते डाकघर में खुलवाने पर प्रधान और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। निरीक्षण के दौरान डाक अधीक्षक डीएस द्विवेदी, हेड पोस्टमास्टर राजाराम, निरीक्षक नत्थू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अधीक्षक कार्यालय एक से प्रधान डाकघर में
बांदा। डाक अधीक्षक का कार्यालय अब अपने विभागीय भवन में होगा। यह शुरू से ही किराए के मकानों में चल रहा है। अब इसे शहर मुख्यालय में स्थित प्रधान डाकघर भवन में लाया जा रहा है। पहली जनवरी को अधीक्षक कार्यालय यहां शिफ्ट हो जाएगा।

इसे प्रधान डाकघर के प्रथम तल पर खोला जाएगा। पीएमजी एके सक्सेना ने शुक्रवार को यहां इस भवन का भी निरीक्षण किया। मौजूदा समय में अधीक्षक कार्यालय जिला पंचायत परिसर में है। इसके पूर्व यह कटरा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें