पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण में सोमवार को बैंकों
में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। कहीं सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तो कहीं
सुरक्षा गार्ड गायब मिले।
क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह और
कोतवाली के एसआई कृष्णवीर सिंह ने सोमवार को शहर की प्रमुख बैंकों में
सुरक्षा की पड़ताल की। यूनियन बैंक में सीसीटीवी कैमरे खराब मिले।
सीओ
ने शाखा प्रबंधक से कैमरे दुरुस्त कराने तथा आगतुंक रजिस्टर मेनटेन करने
को कहा। पंजाब नेशनल बैंक, छावनी शाखा में आगतुंक रजिस्टर में लापरवाही
मिली।
सीओ ने शहर की अन्य प्रमुख बैंकों में भी सुरक्षा का जायजा
लिया। बैंक में आने जाने वालों की तलाशी ली गई। क्षेत्राधिकारी ने शाखा
प्रबंधकों से बैंकों के दीवारों व प्रवेश द्वार पर पुलिस अधिकारियों के
मोबाइल नंबर दर्ज कराने को कहा।