फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी लेखन में चंचल अव्वल

Mon, 12 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो्/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब द्वारा कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रा चंचल गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



छात्राओं को एड्स और रक्तदान विषय पर कहानी लिखने का अवसर दिया गया था। कुमारी रीतू देवी, मेधा कुमारी, चंचल गुप्ता, सीता साहू, तरन्नुम, आस्था गुप्ता, गीतिका गुप्ता, सुरभि पाल और वंदना आदि छात्राओं ने इन विषयों पर कहानी लिखी।

निर्णायक मंडल के डॉ. सुशील, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. पंकज सिंह ने छात्रा चंचल गुप्ता की कहानी को प्रथम घोषित किया। सीता साहू को द्वितीय और रीतू देवी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी ने प्रतियोगिता की शुरुआत में छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के दृढ़ चरित्र के बारे में बताया। कहा कि दृढ़ और कठोर परिश्रम से लक्ष्य जरूर हासिल होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने विजयी छात्राओं को पुरस्कार बांटे। उन्होंने छात्राओं से विवेकानंद जैसा दृढ़ चरित्र वाला बनने को कहा। इस अवसर पर क्लब सदस्य डॉ. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, डॉ. मनोरमा यादव और डॉ. दीपाली गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें