फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीप्रकाश कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाचार पत्र विक्रेता संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता को कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। यह निर्णय संघ की बैठक में लिया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष घासीराम निषाद को सर्वसम्मति से कुछ दिनों के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा जिलाध्यक्ष संगठन के प्रति रुचि नहीं ले रहे। मजबूरन उन्हें निष्कासित कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष को कार्यकारी जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। बैठक में जिला महामंत्री महेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र गुप्ता, मलखान कबीर, राजकुमार गुप्ता, अनिल राजपूत, मोहम्मद नजीर आदि उपस्थित रहे। उधर, जिलाध्यक्ष घासीराम निषाद का कहना है कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं दी गई। संगठन के प्रति रुचि न लेने की बात भी गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें