फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 19 बीएनडीपी 08- तांडव वेब सीरीज का पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन करते विश्व हिन्दू महासंघ कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तांडव वेब सीरीज में देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ ने सीरीज के निदेशक अली अब्बास जफर का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। महासंघ जिलाध्यक्ष रामप्रसाद सोनी के नेतृत्व में स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट के पास प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी के साथ ही महिलाओं की अस्मिता पर भी सवाल उठाते हुए अपमान किया गया है। यह धार्मिक उन्माद फैलाने की गहरी साजिश का संकेत है। महासंघ वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक और अमेजन प्राइम के कं टेट इंडिया हेड पर कार्रवाई और सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग की।
प्रदर्शन में संजीव प्रजापति, नवीन कुमार नीतू बोड़े, श्रीराम निषाद, अजीत प्रकाश गुप्ता, भगवानदीन राजपूत, रमेश ऋषि, हिमांशु गुप्ता, दीपक यादव, आशुतोष तिवारी, रामपाल कुशवाहा, देवराज सिंह, शिवम सविता, यशवंत, अतुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें