फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में कांग्रेस ने पिछड़ों पर जताया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में घोषित की गई यूपी की नई कांग्रेस कमेटी में बुंदेलखंड के आधा दर्जन नेताओं को शामिल करने के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में ओबीसी कार्ड खेला है। बुंदेलखंड के सात जनपदों में चार जिलों की कमान ओबीसी को सौंपी गई है। दो में ब्राह्मण और एक जनपद में अनुसूचित जाति को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी समेत सभी जिला कमेटियां भी भंग कर दी थीं। इनके पुनर्गठन के लिए कई माह तक मंथन के बाद पिछले हफ्ते कांग्रेस हाईकमान ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची जारी की थी। इसमें राजबब्बर के स्थान पर विधायक अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश कमेटी में कुल 45 पदाधिकारी हैं। बुंदेलखंड के भी छह नेता शामिल हैं। एडवाइजरी कमेटी में पूर्व मंत्री एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी (बांदा) और पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव (समथर, झांसी) को शामिल किया गया है। एडवाइजरी ग्रुप में पूर्व मंत्री प्रदीप आदित्य जैन (झांसी), पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी (उरई) और महामंत्री ध्रूराम चौधरी (हमीरपुर) और सचिव हरदीपक निषाद (हमीरपुर) नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश समिति घोषित होने के चंद दिनों बाद ही अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यूपी के जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी है। सूची देखकर ये बखूबी अंदाज लगाया जा सकता है कि बुंदेलखंड को कांग्रेस ने खास तवज्जो में रखा है। सूची की शुरुआत बुंदेलखंड के जनपदों से हुई है। बुंदेलखंड के सात जनपदों में कांग्रेस ने चार में ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दो ब्राह्मण जिलाध्यक्ष हैं। एक चित्रकूटधाम मंडल में और दूसरा झांसी मंडल में। एक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति (कोरी) से हैं।
हाईकमान ने बांदा कांग्रेस की कमान राजेश दीक्षित को दोबारा सौंपी है। इसके पूर्व वह जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस ने लगातार चौथी बार बांदा जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण वर्ग की ताजपोशी की है।
जुलाई 2013 तक साकेत बिहारी मिश्र जिलाध्यक्ष रहे। उन्हीं के बाद राजेश दीक्षित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह लगभग नौ माह जिलाध्यक्ष रहे। अप्रैल 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें हटाकर अखिलेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अब अखिलेश हटे तो फिर राजेश दीक्षित की ताजपोशी हुई है। वह युवा कांग्रेस के भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें