फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तालाब में डूबने की आशंका पर तलाश में जुटी पुलिस, हत्या का शक

Fri, 28 Nov 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा।
विज्ञापन

थाना जसपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव में 50 वर्षीय महेंद्र सिंह उर्फ राजू के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा गया। बीते मंगलवार सुबह वह गांव के तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों को आशंका है कि महेंद्र की हत्या कर दी गई है।
बुधवार सुबह परिजनों द्वारा घटना की जानकारी थाना प्रभारी जसपुरा अनिल कुमार आधा दर्जन गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। तालाब में जाल डालकर गहन तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार को भी थाना प्रभारी दोबारा टीम के साथ रामपुर गांव पहुंचे और तालाब में गोताखोरों के जरिए तलाशी अभियान जारी रखा। साथ ही तालाब के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महेंद्र तालाब में उतरे थे या नहीं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर 25 नवंबर की रात ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर परिजनों का कहना है कि महेंद्र सिंह तालाब में मछली का ठेका लिए हुए थे और मंगलवार की सुबह ठेके पर मछली पकड़ने ही तालाब गए थे। उसी दौरान हादसा होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी है, जबकि परिजन सदमे में उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं महेंद्र के परिजन मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए एसपी से भी मिले। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि टीम खोज में लगी है, जैसे ही कुछ सुराग मिलेगा बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें