बांदा। गलत आय प्रमाणपत्र बनाने पर जांच के बाद उप जिलाधिकारी पैलानी राम कुमार ने तहसील क्षेत्र के सबादा गांव के लेखपाल मार्र्केंडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएम को भेजी रिपोर्ट में एसडीएम ने बताया कि मुजाहिद, अजहर पुत्रगण सदरुद्दीन ने मंडलायुक्त को शिकायत की थी कि लेखपाल ने रंजिशन उनका तीन लाख रुपये का आय प्रमाण पत्र बनाया है। जबकि पूर्व में 96000 रुपये का आय प्रमाणपत्र बना है। एसडीएम ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। (संवाद)