फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिसकर्मियों ने सीखी सांकेतिक भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य बधिर लोगों से संवाद की दिक्कतों को कम कर पुलिस कार्यप्रणाली को सहज बनाना था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता में अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था (एयूपीएडी) के सहयोग से यह कार्यशाला हुई। नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय, प्रयागराज से सांकेतिक भाषा अनुवादक अपराजिता पांडेय ने पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्हें सांकेतिक भाषा की बुनियादी जानकारी और अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में बधिर नागरिकों की शिकायतें समझने की बाधाएं दूर करने के तरीके सिखाए गए। शिवराज ने कहा कि यह प्रशिक्षण पुलिस-नागरिक संवाद बेहतर करेगा, जिससे बधिरों की समस्याएं समझने में मदद मिलेगी। सीओ प्रतिज्ञा सिंह और प्रतिसार निरीक्षक वेलास यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें