फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शिनाख्त परेड से पुलिस खुलासे की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप का लोगो
विज्ञापन

-पुजारी हत्याकांड में ग्रामीणों और मजदूरों की कराई गई शिनाख्त परेड
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में लाठी से वारकर की गई 68 वर्षीय पुजारी सच्चिदानंद महराज की हत्या के मामले में पुलिस का दावा है कि वह खुलासे के करीब है। जांच का दायरा बढ़ने व गांव के आसपास ग्रामीणों और मजदूरों की कराई गई शिनाख्त परेड से चौकाने वाला खुलासा हो सकता है। तिंदवारा गांव के मंदिर में सोते समय की गई पुजारी महाराज की हत्या में पहले दिन से ही संदिग्ध रही शिष्या की भूमिका को पुलिस ने छानबीन करके देख लिया। उसके मामा और पूर्व प्रेमी से भी पूछताछ में कोई नतीजा नहीं निकलने पर पुलिस ने अब अपना जांच का दायरा बढ़ाया है।
पुलिस ने मंदिर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों से भी पूछताछ की है। कुछ संदिग्धों की शिनाख्त परेड भी कराई गई है। हत्याकांड की अब कड़ियां जुड़ने लगी हैं। हत्या की शाम पुजारी से एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज होने की बात सामने आ रही है। संभव है हत्या उसी ने की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

हत्याकांड में जांच का दायरा बढ़ाने से खुलासे की ओर कदम बढ़ रहे हैं। कुछ संदिग्धों की शिनाख्त परेड भी कराई गई है। इससे हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की ओर है।-पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें