फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जमीन के विवाद में कोतवाली देहात क्षेत्र के डाडिन पुरवा निवासी शकुंतला (35) पत्नी विजय पाल को खानदानियों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाने में पुत्री मीरा (16) भी जख्मी हो गई। पति का कहना है कि हमलावर दीवार तोड़कर उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। विरोध करने पर हमला किया। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक अन्य घटना में कुचेंदू (बबेरू) गांव निवासी संतोष पुत्र इंद्रपाल को गांव के ही दो सगे भाई समेत पांच लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया। बबेरू कोतवाली में दी अर्जी में घायल ने आरोप लगाया कि दरवाजे में कूड़ा डालने का विरोध करने पर मारपीट की। (संवाद)
विज्ञापन

शांतिभंग में चालान
बांदा। अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने महिला समेत छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। इनमें शहर के रेहाना सहित जावेद, कादिर और तिंदवारा गांव के मनीष, रज्जू व मनीष साहू शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण और कोरोना जांच कराई। (संवाद)
चोर गिरफ्तार, माल बरामद
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपने हमराहियों के साथ शनिवार को शाम बरसड़ा बुजुर्ग तिराहे के नजदीक विजय आरख पुत्र रामकिशोर को गिरफ्तार कर उसके पास चोरी के जेवरात बरामद किए। बिसंडा बुजुर्ग में 27 जनवरी की रात चेतन कुशवाहा के घर में चोरी हुई थी। जेवर के साथ 20 हजार रुपये कैश चोरी हुए थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि चोरी के रुपये से उसने मोबाइल फोन खरीदा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें