बांदा। सेनेटरी दुकान से घर जाते समय युवक को दो लोगों ने चाकू से हमलाकर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मढिय़ा नाका निवासी सुरेश कुमार का पुत्र मोहित (20) रविवार की देर रात दुकान से घर जा रहा था। कालवनगंज चौकी से कुछ दूर घर के नजदीक दो युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू से जख्मी कर भाग गए। बुरी
तरह लहूलुहान मोहित को घर वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि हमलावर पड़ोस के ही युवक हैं। बिना किसी विवाद के हमला किया गया। इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घायल और हमलावर आरोपी एक साथ दुकान में काम करते थे। आरोपी ने पैसे बढ़ाने की मांग लेकर 15 दिन पूर्व काम छोड़ दिया था।
लेकिन मोहित नहीं काम नहीं छोड़ा। इसी को लेकर मारपीट की गई। एक अन्य घटना में मोहन पुरवा (मटौंध) निवासी दिनेश (26) पुत्र रामविशाल को रविवार की शाम दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।