बांदा। 13 वर्षीय बालक से 15 वर्षीय किशोर ने कुकर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया। बालक का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
बिसंडा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे 13 वर्षीय बालक अपनी दुकान जा रहा था। गांव के ही 15 वर्षीय किशोर ने रास्ते में रोक लिया और आटा की बोरी उठवाने के बहाने खेत में ले गया। वहां उससे कुकर्म। शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने से पहले किशोर भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को बाल सुधार गृह चित्रकूट भेजा गया है। बालक का बिसंडा पीएचसी में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। (संवाद)
----------------
अज्ञात युवक ने युवती को पीटा
बांदा। खेत जा रही युवती को युवक ने पीटकर जख्मी कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां क्षेत्र के काजीपुर गांव में सुमित्रा शुक्रवार को दोपहर खेत जा रही थी। रास्ते में अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से वह घायल हो गई। आरोपी भाग निकला। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पति ने पुलिस को तहरीर दी है। (संवाद)
------------
वाहन की टक्कर से दो घायल
बांदा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। जौहरपुर (तिंदवारी) गांव निवासी अवधेश और कमल शनिवार को दोपहर बांदा से गांव लौट रहे थे। तिंदवारी बाईपास के पास वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। यूपी-112 ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। (संवाद)
----------------
संयुक्त टीम ने शराब दुकानों का स्टॉक देखा
बांदा। होली के मद्देनजर शासन के निर्देश पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में स्थित करीब बारह से ज्यादा देसी और विदेशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। सीओ अजय भदौरिया ने बताया कि होली के त्योहार में मिलावटी या नकली शराब की बिक्री को रोकने के लिए कार्रवाई की गई है। स्टाक रजिस्टर देखा गया। हालांकि किसी दुकान में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। शराब दुकानदारों को निर्देश दिए कि अवैध शराब की बिक्री से बचें। नियम विरुद्ध कार्य करने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
--------------
शराब के साथ गिरफ्तार
तिंदवारी। इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने पट्टू उर्फ जय प्रताप (बगहा डेरा) को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसका आबकारी अधिनियम में चालान किया गया। (संवाद)