फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहाधारी बदमाशों ने पुलिस पर किया फायर, घेराबंदी कर पुलिस ने दो को दबोचा, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। थाना क्षेत्र के सैमरी नाला के नीचे छिपे असलहों से लैस बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने भागने की कोशिश में फायर भी किए। दो लोगों को पकड़ लिया गया और दो भागने में सफल रहे। आरोपियों से दो पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी अभिनंदन ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक तिंदवारी अर्जुन सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में सैमरी नाला पुल के नीचे छिपे बदमाश नजर आने पर पुलिस ने ललकारा तो बदमाशों ने फायर कर दिया।
पुलिस ने घेराबंदी करके दीनानाथ गुप्ता निवासी वीर सिंहपुर (सभापुर, सतना) और शिवाकांत चतुर्वेदी (जेल रोड क्योटरा, बांदा) को पकड़ लिया। हिमांशु अग्निहोत्री (कालूकुआं) व मन्नू सिंह उर्फ मन्नू लॉघी (झील का पुरवा, बांदा) भाग निकले।
विज्ञापन

इनके पास से 2 पिस्टल देशी (7.65 एमएम), एक 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए। टीम में एसआई कृष्ण देव त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह और पुलिस कर्मी शामिल रहे। इंस्पेक्टर तिंदवारी ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ धारा 25 व पुलिस पर फायर करने की धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें