फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूट की बाइक व माल बरामद

Sun, 02 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई लूटपाट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


30 जुलाई की रात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बंगालीपुरा के पास तमंचे के बल पर बाइक सवार लुटेरों ने परीक्षा दिलाकर चित्रकूट एक्सप्रेस से पुत्री संग वापस लौट रहे ओमनारायण से नगदी व सोने की चेन लूटने के बाद कुछ दूरी पर चरका निवासी बृजराज और बबेरू निवासी दिनेश व प्यारेलाल को लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल व पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) विनोद शुक्ल ने बताया कि रविवार को शाम लूट में शामिल सिराज हुसैन, कौशीन अली उर्फ दीपू और अनुभव सिंह को अतर्रा चुंगी के पास लूट के माल समेत गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो 315 बोर तमंचे व कारतूस बरामद हुए। लुटेरों के पास से लूटी गई दो बाइकें भी पुलिस ने बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें