फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डकैती की साजिश कर रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को जिले से सटे मध्यप्रदेश के चित्रकूट नया गांव थाना पुलिस ने पकड़ा हैं। इनके पास से दो तमंचे व धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि सती अनुसइया मोड़ के पास जंगल में पांच बदमाश बैठे हैं। उनको घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया। पूछने पर बताया कि अनुसइया आश्रम के पास स्थित एक घर में डकैती डालने जा रहे थे।
पकड़े गए बदमाशों में बांदा जिले के कोतवाली अंतर्गत मर्दननाका निवासी दीपू उर्फ दीपक साहू, प्रमोद साहू, मुचेना मोहल्ला निवासी रिक्कू चौरसिया, बठौना मोहल्ला निवासी अनुराग उर्फ आदित्य व बबेरू थाना अंतर्गत पतवन गांव निवासी लवलेश यादव है। आरोपियों के पास से दो तमंचा व दो जिन्दा कारतूस दो धारदार हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें