फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः ‘कालिंजर सृजन’ सम्मान से कवि सम्मानित

विज्ञापन
कवियों को सम्मानित कर पुस्तक का विमोचन करते विधायक प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बड़ोखर ब्लाक के बछेई गांव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और पूर्व न्यायमूर्ति अवधेश नारायण द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की।
विज्ञापन

विधायक ने कवियों को अंग वस्त्र भेंट कर ‘कालिंजर सृजन’ सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. रसिक किशोर सिंह ‘नीरज’ की काव्य कृति ‘सुनहरी भोर की ओर’ और आशा शैली (काठगोदाम) की कृति ‘राम-नाम मनका’ का विमोचन किया।
कवियों ने विभिन्न रचनाएं पेश कीं। डॉ. रंगनाथ मिश्र (लखनऊ), करुणावतार त्रिपाठी (भदोही), प्रियांशी सिंह (चित्रकूट), परमानंद तिवारी (मध्य प्रदेश), डॉ. आशा शैली (उत्तराखंड), अशोक स्नेही व समृद्धि (प्रयागराज), सुरेंद्र शर्मा सुमन (छतरपुर, एमपी), रामप्रताप शुक्ला मानस किंकर (बांदा), शत्रुघ्न सिंह (फतेहपुर), डॉ. राधेरमण त्रिपाठी (रायबरेली), सूर्य प्रसाद शर्मा (उन्नाव), शंकर वर्मा, इंद्र बहादुर सिंह, शशांक अग्निहोत्री आदि कवियों ने रचनाओं से समां बांध दी।
विज्ञापन

आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख (बबेरू) सुरेशचंद्र पटेल ने आभार जताया। बुंदेलखंड विकास बोर्ड (राज्यमंत्री) अयोध्या प्रसाद, भूमि विकास बैंक निदेशक इंद्रपाल सिंह सहित संयोजक रसिक किशोर सिंह, हरिश्चंद्र त्रिपाठी ‘रायबरेली’ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें