फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू भरे ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी पर हंगामा

Sat, 12 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालू मिट्टी भरे ओवरलोड ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी से आवास विकास के बाशिंदों की नींद हराम है। एडीएम को शिकायती पत्र देने के बाद भी बेखौफ बालू चोरों के ट्रैक्टर नहीं रुके। मजबूरन मोहल्लावासियों ने रात को सिविल लाइन चौकी में हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस की सांठगांठ से अवैध खनन कर बालू व मिट्टी भरे ट्रैक्टर विकास भवन के आगे गली से होकर गुजारे जा रहे हैं। इससे आवास विकास मोहल्ले के लोग बेहद परेशान हैं।

दुर्घटना का भी खतरा मंडराता रहता है। सिविल लाइंस पुलिस चौकी में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गुरुवार को मोहल्लावासियों ने एडीएम को प्रार्थनापत्र देकर अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरों की शिकायत की, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात होते ही तेज रफ्तार बालू-मिट्टी भरे ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मजबूरन मोहल्लावासियों ने एक ट्रैक्टर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस चौकी से आया सिपाही ट्रैक्टर अपने साथ ले गया, लेकिन कुछ दूर पर उसे छोड़ दिया।

इस पर मोहल्ले के लोग भड़क गए और पुलिस चौकी में आकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद आए नायब तहसीलदार फूलचंद्र यादव और प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने मोहल्लवासियों को शांत कराया।

भरोसा दिलाया कि अब आवास विकास की गलियों से ट्रैक्टर नहीं गुजरेंगे। इस अवसर पर सतीश मिश्रा, लवी सिंह, दयाशंकर शुक्ला, नीरज पांडेय, वीरू सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें