फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीन जगह फटी पाइप लाइन, पानी की किल्लत

Sat, 01 Aug 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी 10 शेखनपुरवा में गड्ढों के बीच से सड़क से निकलती एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर पालिका क्षेत्र के शेखनपुरवा व ग्राम पंचायत गढ़ीवा में पिछले डेढ़ माह से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

जल संस्थान की पाइपलाइन तीन स्थानों पर फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़कों पर जलभराव और बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शेखनपुरवा गांव में करीब डेढ़ माह पहले पाइप लाइन पहली बार टूटी थी। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी लेकिन मरम्मत के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसके बाद कुछ दूरी पर ही पाइप लाइन दो अन्य स्थानों पर भी फट गई। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार लगभग दस दिन पहले कर्मचारी आए, गड्ढा खोदा और बिना मरम्मत किए चले गए। इस लापरवाही से शेखनपुरवा और गढ़ीवा के निवासियों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। लोग पानी के लिए सुबह से शाम तक परेशान रहते हैं और हैंडपंपों पर निर्भर हैं।
पाइप लाइन फटने से सड़कों पर बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। इससे कई गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में प्रतिदिन वाहन फंस जाते हैं। कई ई-रिक्शा भी पलट चुके हैं।
विज्ञापन

-
बोले निवासी-गांव में पानी नहीं पहुंचता

ड़ेढ माह पहले पाइप लाइन फट गई थी। इससे गांव में पानी नहीं पहुंच पाता है। हैंडपंप भी दूर है, जिससे समय बर्बाद होता है।
-हुस्न बानो
पाइप लाइन फटने के बाद विभाग से शिकायत की थी, कर्मचारियों ने अभी तक पाइप लाइन सही नहीं किया है। इससे दिक्कत हो रही।
-मो. जमील

एक जगह पाइप लाइन फटने के बाद से सही नहीं किया गया तो दो और जगह पर पाइप फट गई है। लगातार पानी बह रहा है।
-सफीक अहमद
सड़क में पानी भरने से कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रोज वाहन फंस जाते हैं। भारी वाहनों से समस्या और बढ़ गई है।

-मो. जमाल

वर्जन
पाइप लाइन फटने की जानकारी है। कर्मचारियों को जल्द भेजा जाएगा। एक-दो दिन में पाइप लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।
-मुलायम सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान

फोटो 01 सीकेटीपी 10 शेखनपुरवा में गड्ढों के बीच से सड़क से निकलती एंबुलेंस। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 10 शेखनपुरवा में गड्ढों के बीच से सड़क से निकलती एंबुलेंस। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 10 शेखनपुरवा में गड्ढों के बीच से सड़क से निकलती एंबुलेंस। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 10 शेखनपुरवा में गड्ढों के बीच से सड़क से निकलती एंबुलेंस। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 10 शेखनपुरवा में गड्ढों के बीच से सड़क से निकलती एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें