फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल चौपट, सदमे से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिल की फसल बर्बाद होने के सदमे में किसान की मौत हो गई। बटाई में जमीन लेकर खेती कर रहा था। मूलरूप से मटौंध क्षेत्र के खैराड़ा गांव निवासी प्रागीलाल का बेटा अशोक पाल (39) यहां शहर के कांशीराम कालोनी हरदौली में रहता था।
विज्ञापन

खैराड़ा में उसने 8 बीघा जमीन बटाई में लेकर तिल लगाई थी। पत्नी श्यामकली ने बताया कि कुछ फसल अन्ना मवेशियों द्वारा सफाचट कर देने और बची-खुची फसल पानी में बर्बाद हो गई। शनिवार को पति अशोक खेत गया था। फसल चौपट देखकर घर लौटा और कमरे में जाकर लेट गया।
कुछ देर बाद सदमे में तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले गए। यहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मृतक के दो बेटा व दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें