फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्सनल लॉ में छेड़छाड़ के विरुद्ध राष्ट्रपति को ज्ञापन

Sat, 22 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देता प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मुस्लिम पर्सनल लॉ में कोई भी छेड़छाड़ या तीन तलाक में कोई हस्तक्षेप पर विरोध जताते हुए सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सदस्य और नगर पालिका सदस्य एएस नोमानी के नेतृत्व में मुस्लिमों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन में कहा गया है कि संविधान की धारा 25 के तहत मुस्लिमों को अपने धर्म और शरीयत पर अमल करने की आजादी है। तलाक, निकाह, वसीयत आदि में भी शरई कानून लागू करने पर छूट है।

इसमें संसद कोई बदलाव नहीं कर सकती। न ही केंद्र की भाजपा सरकार को यह अख्तियार है। सभी धर्मों को आजादी हासिल है। इस्लाम में जितने अधिकार महिलाओं को मिले हैं अन्य कहीं नहीं दिए गए। ज्ञापन में कहा गया कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ द्वारा लॉ कमीशन के विरुद्ध जो हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है उसका हम सब समर्थन करते हैं। उनके साथ हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में अंसार अहमद सिद्दीकी, हाफिज मतीउर्रहमान, मुन्नालाल यादव, शिव नरेश यादव, अशोक यादव, मोहम्मद जीलानी, मौलाना डॉ.उस्मान गनी, अजीज खां, बब्बू मंसूरी, आरिफ खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें