फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली गुल होने से आठ घंटे पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। तुर्रा स्थित 132 केवीए बिजली लाइन में बुशबार गलने, इंसुलेटर जल जाने से रविवार को कस्बा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे अतर्रा शहर के चार फीडर, अतर्रा ग्रामीण, बदौसा, फतेहगंज क्षेत्र के लोग बिजली न होने से लगभग दो लाख लोग परेशान रहे। सुबह पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

बिजली कटौती सुबह छह बजे अचानक बिजली गुल होने से घरों में पानी की मोटरें नहीं चल पाईं, इससे पानी का संकट खड़ा हो गया और खाना बनाने से लेकर सफाई व अन्य घरेलू कार्यों में कठिनाई का सामना लोगों को करना पड़ा। बिजली कटौती का असर केवल घरों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से कई जगह दुकानों पर काम प्रभावित हुआ और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
सूचना मिलते ही विद्युत उपखंड अधिकारी विमलेश कुमार की अगुवाई में तुर्रा पावर स्टेशन पर तैनात ट्रांसमिशन की टीम तुरंत समस्या को ठीक करने में जुट गई। टीम को इंसुलेटर और वायर की मरम्मत के लिए लगभग आठ घंटे का समय लगा। दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें